फर्जी खबरें फैला रहे YouTube चैनलों का भंडाफोड, आप भी रहें इनसे सावधान!

  1. Home
  2. Country

फर्जी खबरें फैला रहे YouTube चैनलों का भंडाफोड, आप भी रहें इनसे सावधान!

YouTube चैनल चलाते हैं तो जरुर पढ़ें, जल्द बंद हो सकता है आपका चैनल

PIB की ओर से जिन चैनलों का भंडाफोड किया गया है उनमें- aapke guruji, sansanilive, bj news, bharat ekta news, gvt news, ab bolega bharat, daily study जैसे YouTube चैनल शामिल हैं।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोशल मीडिया के इस युग में सही जानकारी से ज्यादा तेजी से फेक खबरें फैलती हैं। ऐसे में प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने कई सारे YouTube को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने फर्जी खबरें फैलाने वाले ऐसे YouTube चैनलों का भंडाफोड़ करते हुए लोगों को इनसे दूर रहने को कहा है। दरअसल ये YouTube चैनल सरकारी योजना के बारे में फर्जी खबरें शेयर कर रहे हैं, साथ ही हादसों और आपदा को लेकर भी लोगों में गलत और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं।

PIB की ओर से जिन चैनलों का भंडाफोड किया गया है उनमें- aapke guruji, sansanilive, bj news, bharat ekta news, gvt news, ab bolega bharat, daily study जैसे YouTube चैनल शामिल हैं।

पीआईबी की ओर से कहा गया है कि इन सभी चैनल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं। इन चैनल पर सरकार की कई ऐसी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है जिन योजनाओं को सरकार ने लॉन्च ही नहीं किया है और न ही ऐसी कोई योजना है।


 

संबंधित YouTube चैनलों पर 83 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। ये चैनल मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फ़र्ज़ी खबर फैला रहे थे। कुछ राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने, ईवीएम पर पाबंदी, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफ़े, 200-500 के नोट पर पाबंदी, बैंकों को बंद करने से जुड़े फर्जी खबरें भी फैलाई जा रही थीं।

कुछ चैनलों ने कुछ राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने, प्रतिबंध लगाने का झूठा दावा किया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम), केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे/मृत्यु, आदि की खबरें भी फैलाईंष चैनलों की ओर से भारत सरकार की योजनाओं और नीतियों से संबंधित गलत जानकारी दी गई और प्राकृतिक आपदाओं और भारतीय नागरिकों की मौत से संबंधित झूठे दावे फैलाए गए। इन चैनलों पर सशस्त्र बलों की तैनाती और स्कूलों को बंद करने जैसी सूचनाएं भी दी जा रही थीं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे