वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद फ्रांस में दंगे जैसे हालात, पेरिस की सड़कों पर आगजनी; वीडियो वायरल
इस मैच में किलियन एम्बाप्पे भी स्पेन के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद पाए। उनके सामने गोल करने के 3 मौके बने, लेकिन वे एक भी गोल नहीं कर सके। दूसरी तरफ, स्पेन ने तीन बार गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया, जिसमें से एक गोल ऑफसाइड होने के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया।
पेरिस (Uttarakhand Post) फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में आकर खत्म हो गया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस मैच में किलियन एम्बाप्पे भी स्पेन के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद पाए। उनके सामने गोल करने के 3 मौके बने, लेकिन वे एक भी गोल नहीं कर सके। दूसरी तरफ, स्पेन ने तीन बार गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया, जिसमें से एक गोल ऑफसाइड होने के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया।
Paris is burning right now after 🇫🇷 France's World Cup semifinal loss to 🇪🇸 Spain.
— Sumit (@SumitHansd) July 15, 2026
Few hours earlier, Macron tried to present France as an island of peace during the military parade.
This looks like the beginning of a civil war... pic.twitter.com/z6DKTcnX0R
इस शर्मनाक हार के बाद फ्रांस के फैंस काफी निराश और आक्रोशित हो गए, जिसके चलते पेरिस की सड़कों पर आगजनी और बवाल की घटनाएं शुरू हो गईं। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सड़कों पर मची अफरा-तफरी- पेरिस की सड़कों पर गुस्साए समर्थकों द्वारा की गई आगजनी के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कों पर आग लगी हुई है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित और तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग भी करनी पड़ी।
दिलचस्प बात यह है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक मिलिट्री परेड के दौरान देश में शांति का संदेश दिया था। लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर होते ही फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और हालात बिगड़ गए।
इस पूरे वर्ल्ड कप में स्पेन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ सिर्फ बेल्जियम ही इकलौती ऐसी टीम रही जो गोल करने में कामयाब हो सकी, जबकि फ्रांस जैसी मजबूत टीम भी स्पेन के खिलाफ एक भी गोल नहीं दाग पाई।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







