जुड़वा बहनें बनना चाहती हैं एक ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

  1. Home
  2. International

जुड़वा बहनें बनना चाहती हैं एक ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जुड़वा बहनें बनना चाहती हैं एक ब्वॉयफ्रेंड के बच्चे की मां, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

लूसी और एना का एक ही ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों बहनें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही घर में रहती हैं। दोनों अपने ब्वॉयफ्रेंड से कह चुकी हैं कि वो एक साथ उसके बच्चे की मां बनना चाहती हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कानून उनके लिए इसमें परेशानी खड़ी कर रहा है।


ऑस्ट्रेलिया (उत्तराखंड पोस्ट) ऑस्ट्रेलिया की ये कहानी फिल्मी नहीं है, बल्कि अशल जिंदगी का हिस्सा है। यहां दो जुड़वा बहनें हैं, जो हर काम साथ में करती हैं। दोनों साथ में खाना खाती हैं, नहाती हैं, वॉशरूम जाती हैं, एक ही बेड पर सोती हैं। यहां तक कि उनका ब्वॉयफ्रेंड भी एक ही है। दोनों एक साथ प्रेग्नेंट भी होना चाहती हैं।

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इन दो बहनों का नाम लूसी डिसींक और एना है। साथ में रहना और एक साथ सारे काम करना ही इनकी जिंदगी का मंत्र है। जान लें कि लूसी और एना हाल ही में एक रियलिटी टीवी शो में साथ में नजर आई थीं। दावा है कि ये दोनों दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रेम से रहने वाली जुड़वां बहनें हैं क्योंकि ये दोनों हर चीज साथ में करती हैं।

गौरतलब है कि एना और लूसी एक जैसे कपड़े पहनती हैं, वो साथ में वर्कआउट करती हैं। इन जुड़वा बहनों में से किसी एक की पहचान करना बड़ा मुश्किल है। दोनों बिल्कुल एक जैसी ही दिखती हैं। बता दें लूसी और एना का एक ही ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों बहनें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही घर में रहती हैं। दोनों अपने ब्वॉयफ्रेंड से कह चुकी हैं कि वो एक साथ उसके बच्चे की मां बनना चाहती हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कानून उनके लिए इसमें परेशानी खड़ी कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया मैरिज एक्ट 1961 के अनुसार, एक शख्स एक साथ दो शादियां नहीं कर सकता। दोनों बहनें रियलिटी टीवी शो पर इसके बारे में बताते हुए काफी इमोशनल हो गईं क्योंकि वो लंबे वक्त से शादी करना चाहती हैं।

आपको बता दें कि लें कि एना और लूसी की उनके ब्वॉयफ्रेंड बेन से मुलाकात साल 2012 में हुई थी। लूसी ने बताया कि एक ब्वॉयफ्रेंड है तभी हम हमेशा एक साथ रह पाएंगे और हमारे रिलेशन में जलन या अन्य चीजें नहीं होंगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे