भारतीय स्टेट बैंक में निकली 1040 पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Jobs

भारतीय स्टेट बैंक में निकली 1040 पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी यहां

SBI ने किए 41.16 लाख खाते बंद, जानिए क्या है वजह

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा अवसर है। एसबीआई ने 1000 से ज्यादा पदों भर्ती निकाली है और इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा अवसर है। एसबीआई ने 1000 से ज्यादा पदों भर्ती निकाली है और इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इस भर्ती के तहत सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर कांट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती होगी। वहीं मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर रेग्यूलर बेसिस पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://bank.sbi पर जाकर अप्लाई करना होगा।

आयु सीमा: अधिकतम 50 वर्ष

आयु की गिनती 30 जून 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक और इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई या बीटेक की डिग्री। संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस होना चाहिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे