सिलेंडर खत्म? नो टेंशन! अब Swiggy Instamart से मिनटों में घर आएगा LPG सिलेंडर
इस सेवा के तहत ग्राहकों को बिना किसी पुराने गैस कनेक्शन या लंबी कागजी कार्रवाई के तुरंत गैस सिलेंडर मिल सकेगा। यह सेवा विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स, छात्रों, किराएदारों और बैकअप सिलेंडर की जरूरत वाले परिवारों के लिए उपयोगी है।
नई दिल्ली (Uttarakhand Post) Swiggy Instamart) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने साझेदारी करके भारत में पहली बार क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए एलपीजी (LPG) सिलेंडर की ऑन-डेमोंड डिलीवरी सेवा शुरू की है।
इस सेवा के तहत ग्राहकों को बिना किसी पुराने गैस कनेक्शन या लंबी कागजी कार्रवाई के तुरंत गैस सिलेंडर मिल सकेगा। यह सेवा विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स, छात्रों, किराएदारों और बैकअप सिलेंडर की जरूरत वाले परिवारों के लिए उपयोगी है।
उपलब्ध सिलेंडर के प्रकार- शुरुआती तौर पर इस सर्विस में दो छोटे और सुरक्षित सिलेंडर वेरिएंट शामिल किए गए हैं:
-
HP नव्या (10 किलोग्राम): यह एक नए जमाने का कंपोजिट सिलेंडर है। यह वजन में काफी हल्का और जंग-मुक्त (rust-free) होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पारदर्शी (translucent) बॉडी होना है, जिससे ग्राहक बाहर से ही गैस का स्तर देख सकते हैं।
-
छोटू / अप्पू (5 किलोग्राम): यह एक छोटा और पारंपरिक मेटल सिलेंडर है, जो कम गैस खपत वाले छोटे परिवारों या अकेले रहने वाले लोगों के लिए उपयुक्त है।
यह सर्विस कैसे काम करती है?
-
स्टेप 1: ऐप पर ऑर्डर करें सबसे पहले स्विगी (Swiggy) ऐप खोलें, इंस्टामार्ट सेक्शन में जाएं और अपनी जरूरत के अनुसार 5 किलो या 10 किलो का सिलेंडर सिलेक्ट कर ऑर्डर प्लेस करें।
-
स्टेप 2: पहचान का सत्यापन (केवल पहली बार के लिए) अगर आप पहली बार सिलेंडर खरीद रहे हैं, तो ऐप पर ही एक त्वरित डिजिटल वेरिफिकेशन (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी और आवश्यक पहचान पत्र (ID proof) अपलोड करना होगा। इस पहले ऑर्डर को नया सिलेंडर खरीदने की तरह माना जाएगा।
-
स्टेप 3: डिलीवरी प्रक्रिया (सुरक्षा मानकों के साथ) ऑर्डर मिलने के बाद, स्विगी इसे HPCL के स्थानीय अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स (Authorized Distributors) के पास भेज देता है। सुरक्षा नियमों के कारण, इन सिलेंडरों की डिलीवरी स्विगी के सामान्य राइडर्स नहीं बल्कि HPCL के प्रमाणित डिलीवरी कर्मचारी करते हैं।
-
स्टेप 4: रीफिल और एक्सचेंज पहली बार खरीदारी के बाद, अगली बार से यह प्रक्रिया एक सामान्य रीफिल एक्सचेंज की तरह काम करेगी। डिलीवरी कर्मचारी आपके घर पर नया भरा हुआ सिलेंडर पहुंचाएंगे और पुराना खाली सिलेंडर वापस ले जाएंगे।
कहां कहां होगी उपलब्धता?
-
शुरुआती चरण (Pilot Phase): इस सेवा को प्रायोगिक तौर पर सबसे पहले बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है।
-
आगामी विस्तार: बेंगलुरु में सफल ट्रायल के बाद, HPCL और स्वगी इसे देश के अन्य बड़े शहरों और महानगरों में भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







