मुंबई की उत्तर पश्चिम लोस सीट के लिए फिल्म मेकर अशोक पंडित को उम्मीदवार बनाने की मांग

  1. Home
  2. Mumbai

मुंबई की उत्तर पश्चिम लोस सीट के लिए फिल्म मेकर अशोक पंडित को उम्मीदवार बनाने की मांग

Ashok

यह पहली बार है जब कोई फिल्म उद्योग से जुड़े संगठन खुलकर सामने आए हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ही अशोक पंडित के लिए राजनीतिक दल से टिकट की मांग कर रहे हैं। ये संगठन फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित के कोरोना कल में किए गए कार्यों से प्रभावित है। 


मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोडक्ट प्रोड्यूसर एसोसिएशन, इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर एसोसियशन, FWICE ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखी है।

 

इस चिट्ठी में उन्होंने मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोक सभा सीट से समाजसेवी और फिल्म निर्माता कश्मीरी एक्टिविस्ट अशोक पंडित को भाजपा और शिव सेना शिंदे पार्टी से उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इन  संगठनों ने अशोक पंडित को मुंबई नॉर्थ  वेस्ट सीट से भाजपा और शिवसेना शिंदे से उम्मीदवार बनाने की मांग की है। 

 

यह पहली बार है जब कोई फिल्म उद्योग से जुड़े संगठन खुलकर सामने आए हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े ही अशोक पंडित के लिए राजनीतिक दल से टिकट की मांग कर रहे हैं। ये संगठन फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित के कोरोना कल में किए गए कार्यों से प्रभावित है। इन संगठनों में प्रोड्यूसर बॉडी, टेक्नीशियन और वर्कर्स समेत करीब 5 लाख सदस्य हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे