क्या आप जानते हैं – ‘बुरांस’ है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष

  1. Home
  2. Mera Uttarakhand
  3. Uttarakhand-Symbols

क्या आप जानते हैं – ‘बुरांस’ है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बुरांस उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है। बुरांस मध्यम ऊंचाई का सदापर्णी वृक्ष है। यह हिमालय क्षेत्र से लगभग 1500 मीटर से 3600 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसकी पत्तियां मोटी एवं पुष्प घंटी के आकार के लाल रंग के होते हैं। मार्च-अप्रैल में जब इस वृक्ष में पुष्प खिलते हैं


क्या आप जानते हैं – ‘बुरांस’ है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बुरांस उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है। बुरांस मध्यम ऊंचाई का सदापर्णी वृक्ष है। यह हिमालय क्षेत्र से लगभग 1500 मीटर से 3600 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है।

इसकी पत्तियां मोटी एवं पुष्प घंटी के आकार के लाल रंग के होते हैं। मार्च-अप्रैल में जब इस वृक्ष में पुष्प खिलते हैं तब यह अत्यन्त शोभावान दिखता है।

इसके पुष्प औषधीय गुणों से परिपूर्ण होते हैं जिनका प्रयोग कृषि यन्त्रों के हैन्डल बनाने तथा ईंधन के रुप में करते हैं। इसके फूलों से बनाया गया शर्बत हृदय रोगियों के लिये लाभदायक माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। इसके फूलों का उपयोग रंग बनाने में भी किया जाता है।

क्या आप जानते हैं – ‘बुरांस’ है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष

बुरांस पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष वृक्ष हैं जिसकी प्रजाति अन्यत्र नहीं पाई जाती है। घने हरे पेड़ों पर बुरांस के सुर्ख लाल रंग के फूल जंगल को जैसे लाल जोड़े में लपेट देते हैं। बुरांस सुंदरता का, कोमलता का और रूमानी भावनाओं का संवाहक फूल माना जाता है।

क्या आप जानते हैं – ‘बुरांस’ है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष

बुरांस में सौंदर्य के साथ महत्व भी जुड़ा है। इन फूलों का दवाइयों में इस्तेमाल के बारे में तो सब जानते ही हैं, पर्वतीय इलाकों में पानी के स्रोतों को बनाए रखने में इनकी बड़ी भूमिका है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub