क्या आप जानते हैं – ‘मोनाल’ है उत्तराखंड का राज्य पक्षी
‘मोनाल’ उत्तराखंड का राज्य पक्षी है। हिमालय के मोर नाम से प्रसिद्ध मोनाल उत्तराखंड ही नहीं अपितु विश्व के सुन्दरतम पक्षियों में से एक है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाला पक्षी मोनाल या हिमालयी मोनाल ‘लोफोफोरस इम्पीजेनस’ (Lophophorus Impejanus) अति सुन्दर और आकर्षक पक्षी है। यह ऊंचाई पर घने जंगलों में पाया जाता है।

‘मोनाल’ उत्तराखंड का राज्य पक्षी है। हिमालय के मोर नाम से प्रसिद्ध मोनाल उत्तराखंड ही नहीं अपितु विश्व के सुन्दरतम पक्षियों में से एक है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाला पक्षी मोनाल या हिमालयी मोनाल ‘लोफोफोरस इम्पीजेनस’ (Lophophorus Impejanus) अति सुन्दर और आकर्षक पक्षी है। यह ऊंचाई पर घने जंगलों में पाया जाता है। यह अकेले अथवा समूहों में रहता है।
नर का रंग नीला भूरा होता है एवं सिर पर तार जैसी कलगी होती है। मादा भूरे रंग की होती है। यह भोजन की खोज में पंजों से भूमि अथवा बर्फ खोदता हुआ दिखाई देता है। कंद, तने, फल-फूल के बीज तथा कीड़े-मकोड़े इसका भोजन है। मोनाल उन पक्षियों में है जिसके दर्शन विशिष्ट स्थानों पर भी कम संख्या में होते हैं। यह नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है। मोनाल को स्थानीया भाषा में ‘मन्याल’ व ‘मुनाल’ भी कहा जाता है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे