इस बार होली पर बन रहा भद्रा का साया, जान लें होलिका दहन का शुभ मुहुर्त

  1. Home
  2. Religion

इस बार होली पर बन रहा भद्रा का साया, जान लें होलिका दहन का शुभ मुहुर्त

holi

फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है । इस साल होलिका दहन 7 मार्च और रंगों की होली आठ 8 मार्च को होगी। इस बार होली पर भद्रा का साया बन रहा है। जिसके कारण 2 घंटे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बनेगा।


 

देहरादून.(उत्तराखंड पोस्ट) फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है । इस साल होलिका दहन 7 मार्च और रंगों की होली आठ 8 मार्च को होगी। इस बार होली पर भद्रा का साया बन रहा है। जिसके कारण 2 घंटे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बनेगा।

 

 

. धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में अत्यंत शुभ माना जाता है व प्रतिपदा तिथि में रंग खेला जाता है । पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को शाम 4:17 से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च बुधवार को शाम 6.09 बजे होगा। वही भद्रकाल 6 मार्च को शाम 4:48 से 7 मार्च प्रातः 5:14 मिनट समाप्त हो जाएगा।

 होलिका दहन की तिथि पर सुबह के समय भद्रा रहने के कारण होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च की शाम 6.24 बजे से रात 8. 51 बजे तक रहेगा। भद्रा काल का समय 06 मार्च को शाम 04 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा और 07 मार्च को सुबह 05 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे