एशियन गेम्स में अदिति अशोक ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया मेडल

  1. Home
  2. Sports

एशियन गेम्स में अदिति अशोक ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया मेडल

aditi ashok

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स में महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। इसी के साथ वह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्‍फर बनीं।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स में महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। इसी के साथ वह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्‍फर बनीं।

अदिति एशियन गेम्‍स में गोल्‍फ में व्‍यक्तिगत सिल्‍वर मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय गोल्‍फर बनीं। अदिति अशोक हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में सिल्‍वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्‍फर बनीं।

अदिति ने तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्‍होंने प्रभावी 11 अंडर 61 का स्‍कोर किया। इस तरह उन्‍होंने टॉप पोजीशन पर टाई किया और अपनी प्रतिस्‍पर्ध‍ियों पर अच्‍छी बढ़त बनाई। हालांकि, आखिरी चरण में वो पीछे हुई और दूसरे स्‍थान पर रहीं। इस तरह अदिति ने सिल्‍वर मेडल हासिल किया।

आखिरी राउंड में जाने से पहले अदिति के पास 7 शॉट की बढ़त थी। जरा सा खराब प्रदर्शन के कारण अदिति +5 का स्‍कोर ले सकी और थाईलैंड की अर्पिचाया यूबोल ने टॉप स्‍थान हासिल करते हुए गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। 2014 इंचियोन गेम्‍स में 21वें स्‍थान पर रहने वाली अदिति ने बतौर गोल्‍फर अपनी परिपक्‍वता की मिसाल पेश की।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub