IPL | गुरु- चेले के बीच मुकाबला, पंत ने बताया कैसे धोनी को देंगे मात, जानिए किसका पलड़ा भारी

  1. Home
  2. Sports

IPL | गुरु- चेले के बीच मुकाबला, पंत ने बताया कैसे धोनी को देंगे मात, जानिए किसका पलड़ा भारी

IPL | गुरु- चेले के बीच मुकाबला, पंत ने बताया कैसे धोनी को देंगे मात, जानिए किसका पलड़ा भारी

आईपीएल का दूसरा मैच आज मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई की टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो यह मुकाबला गुरु और चेले का भी होगा।


मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) आईपीएल का दूसरा मैच आज मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई की टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो यह मुकाबला गुरु और चेले का भी होगा।

आपको बता दें कि दिल्ली की टीम पिछले सीजन के फाइनल में हारी थी। इस बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए उसका लक्ष्य जीत के साथ आगाज करने का होगा। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल 8 टीमों में 7वें स्थान पर रही। उस खराब प्रदर्शन को भुलाने के लिए धोनी की टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।

अगर आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें  तो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए हैं। इनमें चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं तो दिल्ली को 8 में जीत मिली है। पिछले पांच मैचों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा, उसने दिल्ली से 3 मुकाबले जीते।


 

चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने हाल ही में कहा था कि वह पहले मैच में धोनी से अब तक मिली सारी सीख का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने कहा था- बतौर कप्तान मेरा पहला मैच माही भाई के खिलाफ है। मेरे लिए यह अच्छा अनुभव होगा, क्योंकि मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं अपने अनुभव और उनसे मिली सीख का पूरा इस्तेमाल करूंगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे