विकेट के पीछे दिखी ऋषभ पंत की धार, गोली की रफ्तार से किया 'शिकार', देखिए VIDEO

  1. Home
  2. Sports

विकेट के पीछे दिखी ऋषभ पंत की धार, गोली की रफ्तार से किया 'शिकार', देखिए VIDEO

Rishabh

इस मैच के जरिए ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 18 रन बनाए। 15 महीने बाद एक्शन में लौटे स्टार खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग के दौरान घातक प्रदर्शन किया। उन्होंने गोली की रफ्तार से स्टंपिंग करते हुए जितेश शर्मा को आउट कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने चार गेंदों के शेष रहते हुए चार विकेट से यह मैच जीत लिया।

ऋषभ पंत की वापसी

इस मैच के जरिए ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 18 रन बनाए। 15 महीने बाद एक्शन में लौटे स्टार खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग के दौरान घातक प्रदर्शन किया। उन्होंने गोली की रफ्तार से स्टंपिंग करते हुए जितेश शर्मा को आउट कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


पंजाब किंग्स के दमदार बल्लेबाज जितेश शर्मा को ऋषभ पंत ने स्टंप आउट कर दिया। कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने  रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी जिसकी वजह से उनका पांव हवा में रह गया, तभी पंत ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। पंत की जबरदस्त विकेटकीपिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।

पंत की यह स्टंपिंग इसलिए भी खास है क्योंकि सड़क हादसे में घायल होने के बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी। माना जा रहा था कि इस सीजन में वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे