पोल में धामी को बंपर वोट, मुख्यमंत्री के लिए जनता ने भर दी धामी के नाम पर हामी

मुख्यमंत्री का फैसला होली के बाद हो जाएगा और इस सस्पेंस पर से पर्दा हटने में अब महज कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। इस बीच उत्तराखंड पोस्ट ने उत्तराखंड की जनता की राय जानने के लिए एक पोल किया और लोगों से सवाल पूछा को ‘उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?’
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री को लेकर है। हर कोई जानने को उत्सुक है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा। इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा से चुनाव हारना के बावजूद मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है।
मुख्यमंत्री का फैसला होली के बाद हो जाएगा और इस सस्पेंस पर से पर्दा हटने में अब महज कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। इस बीच उत्तराखंड पोस्ट ने उत्तराखंड की जनता की राय जानने के लिए एक पोल किया और लोगों से सवाल पूछा को ‘उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?’
विकल्प के तौर पर पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट के नाम सामने रखे। इस पोल के नतीजे हम आपको बताने जा रहे हैं। इस पोल में करीब 6200 लोगों ने वोट किया और इनमें से 80 फीसदी लोग चाहते हैं कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होने चाहिए।
नीचे देखिए उत्तराखंड पोस्ट के पोल के हिसाब से धामी और अन्य नेताओं को कितने-कितने फीसदी लोग प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।
पुष्कर सिंह धामी - 80%
सतपाल महाराज- 10%
धन सिंह रावत- 4%
रमेश पोखरियाल निशंक- 3%
अजय भट्ट- 3%
पुष्कर सिंह धामी | पुष्कर सिंह धामी के बारे में कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव उनके मुख्यमंत्री चेहरे पर लड़ा औऱ पार्टी को बड़ी जीत भी मिली, भले ही धामी खटीमा विधानसभा से खुद चुनाव हार गए हों इसलिए जनता में खराब मैसेज नहीं जाएगा। मतलब धामी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे