उत्तराखंड | कौन बनेगा मुख्यमंत्री, क्या हैं समीकरण ? हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा

  1. Home
  2. uttarakhand-election

उत्तराखंड | कौन बनेगा मुख्यमंत्री, क्या हैं समीकरण ? हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा

CM DHami

अगले 24 घंटे के अंदर इस सस्पेंस से भी आधिकारिक रुप से पर्दा उठ जाएगा कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? क्या वो गढ़वाल से होगा या फिर कुमाऊं मंडल से होगा ? क्या वह ब्राह्मण होगा या फिर ठाकुर होगा ? क्या वह दलित या कोई महिला तो नहीं होगी ?


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा ये तो तय है। बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक 20 मार्च को होगी ये भी तय हो गया है। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक के बाद कल हो जाएगा, ये भी लगभग तय है। आधिकारिक रुप से अगर तय नहीं है तो वह है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम।

अगले 24 घंटे के अंदर इस सस्पेंस से भी आधिकारिक रुप से पर्दा उठ जाएगा कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? क्या वो गढ़वाल से होगा या फिर कुमाऊं मंडल से होगा ? क्या वह ब्राह्मण होगा या फिर ठाकुर होगा ? क्या वह दलित या कोई महिला तो नहीं होगी ?

क्या बीजेपी को बंपर जीत दिलाने वाले और खुद खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने वाले पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के अगले सीएम होंगे या फिर किसी विधायक या फिर किसी सांसद को बीजेपी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी, इस तरह के अनेकों सवाल आपके जेहन में भी होंगे।

आधिकारिक रुप से भले ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर से पर्दा न उठा हो लेकिन आधिकारिक ऐलान से पहले उत्तराखंड पोस्ट को जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार बीजेपी पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड की कमान सौंपने का मन बना चुकी है और 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक के बाद इसका आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद है।

धामी ही क्यों  ? | ये सवाल आपके मन में होगा कि अपनी सीट न बचा पाने वाले पुष्कर सिंह धामी को ही क्यों बीजेपी मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। इसका जवाब जो सूत्रों के हवाले से दिल्ली से मिल रहा है, वो ये है कि धामी भले ही अपना चुनाव हार गए हों लेकिन धामी के नेतृत्व में ही उत्तराखंड में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की, ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि धामी को सीएम बनाने से जनता के बीच खराब मैसेज नहीं जाएगा।

धामी को सीएम बनाने का एक फायदा बीजेपी को ये भी रहेगा कि धामी का कोई विरोध फिलहाल पार्टी में नहीं है। किसी और को सीएम बनाने की स्थिति में सीएम बनने के महत्वकांक्षा पाले बैठे कई लोग कोप भवन में जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री का फैसला 20 मार्च को हो जाएगा और इस सस्पेंस पर से पर्दा हटने में अब महज कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। इस बीच उत्तराखंड पोस्ट ने उत्तराखंड की जनता की राय जानने के लिए एक पोल किया और लोगों से सवाल पूछा को ‘उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?’

विकल्प के तौर पर पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट के नाम सामने रखे। इस पोल के नतीजे हम आपको बताने जा रहे हैं। इस पोल में करीब 7700 लोगों ने वोट किया और इनमें से 81 फीसदी लोग चाहते हैं कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होने चाहिए। नीचे देखिए बाकी लोगों को कितने फीसदी लोग प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

पुष्कर सिंह धामी - 81%

सतपाल महाराज- 9%

धन सिंह रावत- 3%

रमेश पोखरियाल निशंक- 3%

अजय भट्ट- 3%

आपको बता दें कि उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टा ये पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार कर रही है। दरअसल भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है। भाजपा चाहती है कि 2024 में सभी पांच लोकसभा सीटों पर फिर से बड़ी जीत दर्ज करे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub