उत्तराखंड- खेल के दौरान विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, डंडे के वार से गई जान

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- खेल के दौरान विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, डंडे के वार से गई जान

sucides


 हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में सोमवार दोपहर बच्चों के बीच खेल के दौरान हुआ विवाद एक दुखद हादसे में बदल गया।

 

 

आंबेडकर पार्क में खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान 12 वर्षीय भानू, पुत्र बालेंद्र, के सिर पर डंडे से वार कर दिया गया।

 

घटना के बाद पार्क में मौजूद अन्य बच्चे मौके से भाग गए। घायल भानू किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को सिर पर डंडा लगने की जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। घबराए परिजन उसे तुरंत बीएसएम तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के भी नाबालिग होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे