चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबे कई घर, दो लोग लापता

  1. Home
  2. Uttarakhand

चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबे कई घर, दो लोग लापता

cho

चमोली के थराली में  शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। लोगों के घरों में मलबा घुस गया, कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।


 

चमोली ( उत्तराखंड पोस्ट )  चमोली के थराली में  शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। लोगों के घरों में मलबा घुस गया, कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

 

 जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1 बजे थराली कस्बे में भारी वर्षा के बीच बादल फटा। इससे तेज प्रवाह के साथ आया पानी और मलबा कस्बे के कई आवासीय भवनों में घुस गया। सड़कें तालाब बन गईं। एसडीएम थराली के आवास और तहसील परिसर में भी मलबा भर गया। तहसील परिसर मे खड़े कुछ वाहन मलबे में दब गए। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घरों से लोग चीखते हुए बाहर की ओर भागे।

 

इस आपदा में सगवाड़ा गांव में एक युवतीसगवाड़ा गांव में एक युवती की मौत भी हो गई वहीं एक शख्स लापता बताया जा रहा है। तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे