उत्तराखंड- यहां खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड- यहां खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

1111


 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग पर सोमवार की रात के आल्टाे कार खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक आल्टो कार संख्या यूके 04 – 0688 सोमेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। तभी भगतोला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे नदी के किनारे खाई में जा गिरा। जब आज सुबह आस-पास के लोगों ने वाहन को नदी किनारे गिरा देखा। इस दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को वाहन के पास घायल हालत में एक व्यक्ति मिला। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी सुरेश जोशी पुत्र परमानंद जोशी के रूप में हुई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे