उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट | 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सफलता की कहानी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट | 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सफलता की कहानी

Result Toppers

10वी में पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं जबकि तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष रहे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

10वी में पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं जबकि तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष रहे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में टॉपर प्रियांशी रावत का लक्ष्य एयरफोर्स अधिकारी बनने का है। प्रियांशी प्रतिदिन 3 से 4 घंटे नियमित पढ़ाई करती है। गणित का एक घंटे ट्यूशन पढ़ती थी। प्रियांशी ने बताया कि उसे मेरिट में आने का पूरा विश्वास था, परंतु आज जब उसे 500 में 500 अंक मिले तो वह चकित रह गई।

12वीं में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। इंटरमीडिएट में पीयूष ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। वहीं कंचन जोशी ने भी 500 में से 488 अंक हासिल हुए है। दोनों ने श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। 12वीं में अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंशुल को 500 में से 485 अंक प्राप्त हुए हैं तो हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए।

12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर अल्मोड़ा के विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र पीयूष खोलिया का जीवन संघर्षमय रहा। छह साल पहले उन्होंने पिता को खो दिया। पीयूष भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। पीयूष ने बताया कि जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता केएस खोलिया का निधन हो गया था। केएस खोलिया भी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। माता भावना खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। मां के संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थी। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे