उत्तराखंड | कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता, गाड़ी लगाकर रोका रास्ता, मुकदमा दर्ज

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड | कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता, गाड़ी लगाकर रोका रास्ता, मुकदमा दर्ज

rekha arya

बताया गया कि मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का है। शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। सोमेश्वर से विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

बताया गया कि मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का है। शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया।

आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी,मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में इस मामले को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे