उत्तराखंड- दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड- दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

river


 अल्मोड़ा  ( उत्तराखंड पोस्ट ) अल्मोड़ा से दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। तहसील मुख्यालय जैंती के निकट बहने वाली पनार नदी में सोमवार को चार साथियों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक कुटौली निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार गांव के ही योगेश सिंह की अल्टो कार को बुक कर सोमवार को दोपहर नहाने के लिए पनार नदी पंहुचे थे। पनार पुल के पास कार खड़ी कर चारों पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में नहाने उतरे।

नहाने के दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। जब संजय काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी बचाओ-बचाओ की आवाज देकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच वहां से स्थानीय निवासी कमलेश राणा अपने घर की ओर जा रहे थे।

उनकी मदद की गुहार सुनकर वह नदी में उतर गए, लेकिन वह भी किशोर को बचा नहीं पाए। कमलेश राणा ने घटना की जानकारी तत्काल जैंती स्थित पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद चौकी प्रभारी दिनेश परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भंवर में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव का पंचनामा भरकर इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे