उत्तराखंड से दुखद खबर- दो सगे भाईयों पर ततैयों ने किया हमला, एक की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड से दुखद खबर- दो सगे भाईयों पर ततैयों ने किया हमला, एक की मौत

wasps


 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर जिले से दुखद कबर सामने आई है। कपकोट तहसील के पौसारी गांव में गुरुवार की शाम आंगन में खेल रहे दो सगे भाइयों पर ततैयों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पौसारी निवासी भूपेश राम के 5 वर्षीय प्रियांशु तथा 3 वर्षीय सागर गुरुवार की शाम आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच ततैयों के झुंड ने दो बच्चों को डंक मार दिया। जिसके बाद दोनों भाई रोने लगे। काफी देर बाद जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वे इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाए।।इसी बीच परिजन दोनों को रात में जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान रात सागर की मौत हो गई, जबकि प्रियांशु को शुक्रवार को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। माता-पिता बेसुध हैं। जिला अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। बाद में पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे