उत्तराखंड | बागेश्वर से भू्स्खलन का खतरनाक वीडियो, सरयू नदी में समाया पहाड़ का बड़ा हिस्सा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड | बागेश्वर से भू्स्खलन का खतरनाक वीडियो, सरयू नदी में समाया पहाड़ का बड़ा हिस्सा

UUUUUUUUUUUUUUUUU


 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। इस बीच कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। बागेश्वर में शनिवार सुबह पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। 

 

वीडियो बागेश्वर-कपकोट हाइवे का है, जहां पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। भूस्खलन से पहाड़ी का पूरी मलबा सड़क के नीचे बह रही सरयू नदी में जाकर गिर गया। गनीमत रही की भूस्खलन के वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

भूस्खलन से बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे बन्द हो गया है, जिसे खोलने के लिए प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं। उत्तराखंड पोस्ट की आप सभी से अपील है कि बरसात के मौसम में बहुत जरुरी होने पर ही पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे