उत्तराखंड | अब चमकी प्रियंका परिहार की किस्मत, रातों-रात बनी करोड़पति

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड | अब चमकी प्रियंका परिहार की किस्मत, रातों-रात बनी करोड़पति

bbb

इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।


 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में ड्रीम 11 और My Circle एप के जरिए करोड़पति बनने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले पिथौरागढ़ में चाय बेचने वाले करोड़पति बने। उसके बाद भिकियासैंण के युवक ने 2 करोड़ फिर चौखुटिया के मुकेश नेगी करोड़पति वने थे।अब बागेश्वर की प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर के उडलगांव की निवासी प्रियंका परिहार ने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल 11 ऐप पर टीम बनाई थी।

इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

बता दें कि वह वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है। प्रियंका का कहना है कि वह लीग में प्रथम आई और उन्होंने ये राशि जीती है। इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी खुश हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे