बागेश्वर में खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर में खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

beeeeeeeeeee

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरूवार की शाम रमाणी-कनौली मोटर मार्ग पर कार लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।


बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरूवार की शाम रमाणी-कनौली मोटर मार्ग पर कार लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

 

 

 

दिनाँक 08 दिसम्बर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई। पुलिस बल और एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एकर कार सौ मीटर गहरी खाई में गिरी है।

 

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। दुघर्टना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तो रेस्क्यू टीम पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायल ज्योति पुत्री गंगा सिंह (4) ग्राम चेटानगढ़ व पुष्पा देवी पत्नी बलवत सिंह (32) ग्राम चेटानगढ़ को खाइ से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया था। एसडीआरएफ टीम ने खाई से एक पुरुष व तीन महिलाओं के शव निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिए।

मृतकों का विवरण-

दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता।

लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड।

आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार।

घायलों का विवरण-

ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़।

पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगड।

 


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे