बागेश्वर | बुजुर्ग महिला ने नदी में लगाई छलांग, लापता
बागेश्वर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आरे गांव में एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार तड़के सरयू नदी में छलांग लगा दी।
बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आरे गांव में एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार तड़के सरयू नदी में छलांग लगा दी।
मिली जानकारी के मुताबिक आरे गांव निवासी 78 साल की गोपुली देवी पत्नी त्रिलोक ने सोमवार सुबह सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हुई।
महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं पाया है। मौके पर एसडीआर को भी बुलाया गया है। महिला ने नदी में छलांग क्यों लगाई इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे