बागेश्वर | पुलिस ने एक लाख से ज्यादा कीमत की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर | पुलिस ने एक लाख से ज्यादा कीमत की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

bbb

 बागेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने 1.11 किग्रा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने 1.11किग्रा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाना प्रभारी मदन लाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान कर्मी-बघर मोटर मार्ग पर नया पुल खाईबगड़ से 50 मीटर आगे एक संदिग्ध व्यक्ति के देखकर पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.11 किग्रा चरस बरामद हूई।

बरामद चरस की कीमत 1 लाख 10 हजार रूपये आंकी गई है।पूछताछ में आरोपी की पहचान डिगर सिंह निवासी कपकोट झूनी गांव के रुप में हुई।पुलिस ने आरोपित को घटना स्थल से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे