बागेश्वर | सरयू नदी में बहे सगे भाई, परिवार में मचा कोहराम

बागेश्वर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां सरयू नदी में नहाने गए दो सगे भाई बह गए।
बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट ) बागेश्वर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां सरयू नदी में नहाने गए दो सगे भाई बह गए।
जानकारी के अनुसार रविवार को कपकोट हाइडिल के समीप करीब 11:30 बजे सरयू नदी किनारे दो सगे भाई घूम रहे थे। इसी बीच वह नदी में नहाने के लिए उतर गए और देखते ही देखते बह गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ द्वारा सरयू में बच्चों की तलाश शुरू की गई। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि भयूं गांव निवासी मोहित 10 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि 6 वर्षीय सुमित का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन जारी है। घटना के बाद से भयूं गांव में कोहराम मचा हुआ है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे