मुख्यमंत्री ने सुनी बागेश्वर की आरती की गुहार, तुरंत दी 3 लाख की आर्थिक सहायता

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

मुख्यमंत्री ने सुनी बागेश्वर की आरती की गुहार, तुरंत दी 3 लाख की आर्थिक सहायता

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की 22 वर्षीय सुश्री आरती धनोला के इलाज के लिये 03 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की एक गरीब परिवार की बेटी 22 वर्षीय सुश्री आरती धनोला देहरादून स्थित एक प्राईवेट कम्पनी में नौकरी


मुख्यमंत्री ने सुनी बागेश्वर की आरती की गुहार, तुरंत दी 3 लाख की आर्थिक सहायता

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की 22 वर्षीय सुश्री आरती धनोला के इलाज के लिये 03 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है।

जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की एक गरीब परिवार की बेटी 22 वर्षीय सुश्री आरती धनोला देहरादून स्थित एक प्राईवेट कम्पनी में नौकरी करने आयी थी, परन्तु कुछ दिन पूर्व सुश्री आरती एक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई।

सुश्री आरती ने दुर्घटना में अपने शरीर के कमर के नीचे का हिस्सा भी इस दुर्घटना में गंवा दिया है। आरती का ईलाज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने सुनी बागेश्वर की आरती की गुहार, तुरंत दी 3 लाख की आर्थिक सहायता

सुश्री आरती ने अपनी मदद के लिये मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तत्काल आरती के ईलाज के लिये 03 लाख रूपये की धनराशि मैक्स अस्पताल को जारी करने के साथ ही आरती के समुचित ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने व आरती के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करने लिये अपने कार्यालय के अधीनस्थों को मैक्स अस्पताल भेजा है। 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे