उत्तराखंड | घर में मिला मां और 3 बच्चों का शव, कमरे से मिली इस चीज ने मचाई सनसनी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड | घर में मिला मां और 3 बच्चों का शव, कमरे से मिली इस चीज ने मचाई सनसनी

bageshwar

बागेश्वर के जोशीगांव घटना का बड़ा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार को जांच के दौरान कमरे से सल्फासनुमा पदार्थ मिलने से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को मृत मां और तीन बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया। पैनल में पुरुष-महिला डाक्टर शामिल रहे, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में अब बिसरा जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।


बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर के जोशीगांव घटना का बड़ा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार को जांच के दौरान कमरे से सल्फासनुमा पदार्थ मिलने से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को मृत मां और तीन बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया। पैनल में पुरुष-महिला डाक्टर शामिल रहे, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में अब बिसरा जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बता दें कि गुरुवार दे रात शहर से लगभग तीन किमी दूर घिरौली जोशीगांव में किराये के कमरे में रह रही 35 वर्षीय नंदी देवी, उसकी बेटी 14 वर्षीय अंजलि, आठ वर्षीय कृष्णा और छह माह के भास्कर उर्फ भावेश का सड़ा शव पुलिस ने घर से बरामद किया था।

इस घटना में पोस्टमार्टम के लिए प्रशासन ने डाक्टरों का पैनल गठित किया, जिसमें डा. राजीव उपाध्याय, डा. राहुल मिश्रा और डा. रीमा उपाध्याय शामिल रहीं। पुख्ता साक्ष्य के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा दिया। सरयू-गोमती संगम पर तीन की चिताएं एक साथ जलीं। छह माह के मासूम को दफनाया गया। गमगीन माहौल में स्वजन और ग्रामीण देर रात घर को लौटे।

इधर, पुलिस को कमरे की तलाशी में सल्फासनुमा कीटनाशक पदार्थ मिला। पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं मिलने से मां व तीनों बच्चों की जहर खाने से मृत्यु की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने खुद जहर खाया या किसी ने खिलाया है। इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है। फिलहाल पति भास्कर उर्फ भूपाल राम अभी भी फरार है। होली पर्व की छलड़ी के बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे