उत्तराखंड - य़हां स्कूल जा रहे बच्चों पर तेंदुए ने किया हमला, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड - य़हां स्कूल जा रहे बच्चों पर तेंदुए ने किया हमला, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल

leopard


 

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अब बागेश्वर में तेंदुए ने स्कूल जा रहे बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक गरुड़ क्षेत्र में भिकोट गांव के चार बच्चे घर से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच बच्चों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के हाथ और पैरों में दाँत और नाख़ून के गहरे निशान लग गए। फिलहाल छात्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे