उत्तराखंड | यहां गिरी अकाशीय बिजली, तीन महिलाओं समेत 4 झुलसे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

उत्तराखंड | यहां गिरी अकाशीय बिजली, तीन महिलाओं समेत 4 झुलसे

LIGHTNING

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला  बागेश्वर का है।


बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला  बागेश्वर का है।

 मिली जानकारी के अनुसार डोबा गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को अमसरकोट के डोबा गांव की तीन महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली गिरने से घास लेने गई तीन महिलाएं झुलस गई।

तीनों महिलाओं जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह को उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि जया देवी अस्पताल में भर्ती है।

 कांडा के जाखनी गांव में तुन के पेड़ पर भीआकाशीय बिजली गिर गई। पास में ग्रामीण सूखी घास का ढेर बना रहा था। बिजली की चिंगारी उसके ऊपर भी गिर गई। इस हादसे में उसका दाहीना हिस्सा सुन्न हो गया।  सूचना के बाद आपात सेवा 108 गांव पहुंची। घायल ग्रामीण को सीएचसी कांडा में भर्ती किया है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे