VIDEO- बागेश्वर के मंच पर 'माला महाभारत': आपस में ही उलझ पड़े हरीश रावत और यशपाल आर्य, प्रभारी सैलजा ने पकड़ लिया सिर!

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

VIDEO- बागेश्वर के मंच पर 'माला महाभारत': आपस में ही उलझ पड़े हरीश रावत और यशपाल आर्य, प्रभारी सैलजा ने पकड़ लिया सिर!

HARISH YASHPAL


 

बागेश्वर (Uttarakhand Post) आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर खुलकर सामने आ गई है। शुक्रवार को बागेश्वर में आयोजित पार्टी के एक प्रमुख कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर तीखी खींचतान और सियासी नाटक देखने को मिला। मंच पर मौजूद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी दोनों दिग्गज नेताओं के इस व्यवहार को देखकर असहज नज़र आईं।


 

मंच पर क्या हुआ? प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा इन दिनों (17 से 22 नवंबर तक) उत्तराखंड के छह दिवसीय दौरे पर हैं, जिसका उद्देश्य राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। इसी क्रम में शुक्रवार को बागेश्वर में कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान स्वागत समारोह के वक्त मंच पर एक-दूसरे को माला पहनाने को लेकर हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच खींचतान शुरू हो गई। सामने आए वीडियो के मुताबिक, दोनों वरिष्ठ नेता एक-दूसरे को माला पहनाने या न पहनने की ज़िद में उलझते दिखे। स्थिति इतनी असहज हो गई कि पास खड़ीं प्रभारी कुमारी सैलजा ने अपना सिर पकड़ लिया।

सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा- एक तरफ जहां कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और पलायन जैसे मुद्दों को लेकर राज्य की धामी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच मंच पर हुए इस घटनाक्रम ने विपक्ष को हमला करने का नया मौका दे दिया है।

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कुमाऊं क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण जिले में दिग्गजों का यह जुटान शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन माला विवाद ने पूरे कार्यक्रम की सुर्खियां बटोर ली हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा वरिष्ठ नेताओं के बीच के इस मतभेद को किस तरह शांत कराती हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे