हल्द्वानी से बड़ी खबर - यहां मिला लापता रेंजर का शव! परिवार में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand

हल्द्वानी से बड़ी खबर - यहां मिला लापता रेंजर का शव! परिवार में मचा कोहराम

Dead Body


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के भीमताल झील से बुधवार की सुबह  रेंजर का शव संदिग्ध हालात में मिला है। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मच गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे 15 दिन से लापता थे। जिनका आज बुधवार सुबह तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील से शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है।

 

कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कनौजिया ने बुधवार की सुबह झील में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। थाना पुलिस के एसआई भुवन जोशी पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर लाए।

एसआई ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया शव हल्द्वानी से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी के होने का अंदेशा जता रही है। लापता चल रहे रेंजर की अंतिम लोकेशन भी भीमताल में ही मिली थी। फिलहाल पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे