उत्तराखंड में बडा हादसा- डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत, भाई-बहन की मौत ,दो घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में बडा हादसा- डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत, भाई-बहन की मौत ,दो घायल

accident

सोमवार सुबह ब्यासी के समीप मालाकुंठी क्षेत्र में डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए।


 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार सुबह ब्यासी के समीप मालाकुंठी क्षेत्र में डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग वाहन के अंदर फंस गए।

 

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार, दुर्घटना में ऋषभ सेमवाल (22) पुत्र राकेश सेमवाल और रक्षा सेमवाल (24) पुत्री राकेश सेमवाल, निवासी श्रीनगर, की मौत हो गई। दोनों मृतक भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

हादसे में सुहानी पुत्री कमल सिंह, निवासी रानीहाट कीर्तिनगर और ईशानी गौड़ पुत्री संजीव गौड़ घायल हुई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कार में फंसे थे चार लोग

एसडीआरएफ ब्यासी के मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके कारण कार में सवार चारों लोग वाहन के अंदर फंस गए।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे