जोशीमठ | ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी, बोले- सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

जोशीमठ | ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी, बोले- सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी

DHAMI

जोशीमठ में हो रहे भूधसाव से हालात चिंताजनक है। इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ ग्राउंड जीरो हालात का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां प्रभावितों से बातचीत की। कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उनकी पहली प्रथामिकता है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट)

इससे पहले शुक्रवार को CM धामी ने जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव से संबंधित बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल, सचिव आपदा प्रबंधन एवं जिलाधिकारी चमोली से ग्राउंड रिपोर्ट लेकर अतिशीघ्र सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने व डेंजर जोन को तत्काल खाली करवाने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सेक्टर और जोनल वॉर योजना बनाने एवं अविलंब आपदा कंट्रोल रूम एक्टिवेट करने हेतु निर्देश दिए। सरकार पूरी गहनता के साथ इस समस्या के निष्कर्ष हेतु कार्य कर रही है। नागरिकों की सुरक्षा व क्षेत्र में हो रही समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के सन्दर्भ में हमारी सरकार पूरी सजगता से कार्य कर रही है। तकनीकी विशेषज्ञों की पूरी टीम वहां पहुंच चुकी है, मैं स्वयं भी वहां जाकर स्थिति का जायजा लूंगा।

4 हजार रुपये महीना देगी सरकार - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से बेघर हुए परिवारों के लिए किराये के मकान में रहने के लिए 4 हजार रुपये महीने प्रति परिवार देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार आपदा से प्रभावित ऐसे परिवारों जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अध्यासन योग्य नहीं रहते है अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो जाते हैं उन परिवारो के लिए किराये के मकान में रहने हेतु धनराशि 4000 रू० /- प्रति परिवार की दर से सहायता राशि छः माह तक मा० मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जायेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे