जोशीमठ | ये कैसी परीक्षा ले रहा है भगवान? आई एक और चिंताजनक खबर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

जोशीमठ | ये कैसी परीक्षा ले रहा है भगवान? आई एक और चिंताजनक खबर

JOSHIMATH

जोशीमठ में हालात पहले ही चिंताजनक है और अब मौसम विभाग से आई एक और खबर ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, जोशीमठ में बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से बारिश की भविष्यवाणी की है। अगर बारिश होती है तो भूस्खलन की स्पीड बढ़ सकती है।



जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट)
जोशीमठ में हालात पहले ही चिंताजनक है और अब मौसम विभाग से आई एक और खबर ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, जोशीमठ में बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से बारिश की भविष्यवाणी की है। अगर बारिश होती है तो भूस्खलन की स्पीड बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने बताया है कि 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। जिन इलाकों में बारिश के आसार हैं उनमें जोशीमठ भी शामिल है।

लिहाजा यहां पर बारिश होने के चलते दरारों में बढ़ोतरी के साथ लैंडस्लाइड होने के भी आसार हैं। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के डायरेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि दो दिन की बारिश के बाद फिलहाल मौसम साफ रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे