उत्तराखंड से दुखद खबर- यहां नदी में बहे मां और बेटा , मचा कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड से दुखद खबर- यहां नदी में बहे मां और बेटा , मचा कोहराम

river


 

चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है , यहां देवाल ब्लॉक की रामपुर तोर्ती गांव की एक महिला एवं उसका बेटा पिंडर नदी में बह गए हैं। महिला का शव ग्रामीणों ने निकाला लिया है, जबकि किशोर का अभी पता नहीं चल पाया हैं।

जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर देवाल के हरमल गांव के पास ग्रामीणों के द्वारा पिंडर नदी को आर-पार करने के लिए लकड़ी का पुल बनाया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रामपुर गांव की हेमा देवी (38) पत्नी प्रतापराम अपने बेटे प्रवीण कुमार (15) के साथ अपने मायके किलपारा से ससुराल रामपुर जा रही थी तभी पिंडर नदी पर बनी पुलिया से गुजरते समय पांव फिसलने से दोनों नदी में बह गए।

 कुछ दूरी पर रामपुर गांव के पास हेमा देवी नदी किनारे पत्थरों के बीच फंस गई। आसपास के लोग यह देख बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने हेमा देवी को पत्थरों के बीच से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जबकि उसके बेटे का पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। नलधूरा के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया की तहसील एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई हैं। रात अधिक होने,सुयालकोट में सड़क ठीक नही होने एवं सड़क से करीब 8 किमी से अधिक दूरी पर घटनास्थल होने के कारण सुबह टीमें घटनास्थल के लिए रवाना होगी। बताया जा रहा है कि महिला का मायका बागेश्वर जिले के किलपारा गांव में हैं। वें पिछले दिनों अपने मायका रामपुर अपने बेटे को लेकर पूजा के लिए मायके गई थी

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे