उत्तराखंड | गैंरसैंण में CM धामी ने फहराया तिरंगा, बोले- भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | गैंरसैंण में CM धामी ने फहराया तिरंगा, बोले- भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे

Dhami

धामी ने कहा- उत्तराखण्ड के एक कोने से दूसरे कोने से जोड़ने का काम हो रहा है। सड़कों की संख्या लगातार गति पकड़ रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर गैरसैंण में भी तिरंगा फहराया। गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोध में कहा- आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पूरे प्रदेश के अंदर इस अमृत महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। ये स्वतंत्रता दिवस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है। आज प्रधानमंत्री जी ने लाल किला की प्राचीर से जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है।

धामी ने आगे कहा- आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत एक समृद्ध भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है और सोने की चिड़ियाँ बनने की दिशा में लौट रहा है। कोरोना के समय गरीबों के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई गई। इसकी वजह से 80 करोड़ लोगों के घरों के चूल्हे जलते रहे। कोरोनाकाल के दौरान देश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अच्छा प्रबंधन किया गया। जिसके चलते महामारी पर नियंत्रण पाया गया। ये सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है। पिछले पांच सालों के अंदर कई योजनाएं राज्य के लिए स्वीकृत हुई हैं। केदारपुरी में तीसरे चरण के काम शुरू हो गए हैं।

धामी ने कहा- उत्तराखण्ड के एक कोने से दूसरे कोने से जोड़ने का काम हो रहा है। सड़कों की संख्या लगातार गति पकड़ रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से वादा किया कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे। धामी ने साफ कर दिया कि भ्रष्टाचारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है और अब भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएंगे।

धामी ने पेपर लीक मामले पर पहली बार सार्वजनिक मंच से बड़ा बयान दिया। धामी ने कहा कि पेपर लीक मामले की कड़ियां खुल रही है और इसमें शामिल एक भी शख्स बच नहीं पाएगा। धामी ने कहा कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसको हम जेल में डालेंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कमीत पर बच नहीं सकते।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे