उत्तराखंड | जोशीमठ में मौसम विभाग का अलर्ट, आया बड़ा अपडेट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | जोशीमठ में मौसम विभाग का अलर्ट, आया बड़ा अपडेट

weather alert

जोशीमठ के लेकर बड़ी खबर मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है।


जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट) जोशीमठ के लेकर बड़ी खबर मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है। राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगों को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने माना की बदरीनाथ हाईवे पर भी कुछ जगह दरारें आई हैं। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यहां पहले ही सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से शीघ्र ही ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल पर काम शुरू किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे