CM ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

CM ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किए

CM ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए।


गैरसैंण (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा- भराड़ीसैंण (गैरसैंण) प्रवास के दौरान आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी ने पहाड़ की पीड़ा को बखूबी समझा और दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।


मुख्यमंत्री ने कहा- श्री वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की सोच के मुताबिक हमारी सरकार दूरस्थ क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ रही है और पेयजल व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर दूधातोली में पौधरोपण किया और जिलाधिकारी को भी पौधरोपण करवाने के निर्देश दिए।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub