जोशीमठ में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने के कारण खाई में गिरी ITBP जवानों से भरी बस
जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट) जोशीमठ के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर आईटीबीपी जवानों के भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों में से 3 जवान घायल हो गए,
जोशीमठ (उत्तराखंड पोस्ट) जोशीमठ के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर आईटीबीपी जवानों के भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों में से 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें ईलाज के लिए आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के पीछे वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब जोशीमठ-औली सड़क मार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे करीब 30 मीटर गहरी खाई में यह बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हमारा youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे