उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

accident


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

हादसा देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर ल्वाणी के पास हुआ, जहां एक ईको कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

घटना शनिवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग ग्राम बांक, लोहाजंग के निवासी थे। परिवार के सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह का पार्थिव शरीर देहरादून से अंतिम संस्कार हेतु गांव ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

 सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • बलबीर सिंह (52 वर्ष), पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम बांक, लोहाजंग
  • शांति देवी (48 वर्ष), पत्नी स्व. बलबीर सिंह
  • आंशु बिष्ट (18 वर्ष), पुत्र बलबीर सिंह

तीनों के निधन से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

तीन घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

दुर्घटना में घायल हुए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस के जरिए देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घायलों में शामिल हैं—

  • कविता देवी (32 वर्ष), पत्नी खुशाल सिंह
  • मयंक सिंह (8 वर्ष), पुत्र खुशाल सिंह
  • रोशनी (18 वर्ष), पुत्री लक्ष्मण सिंह

डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे