उत्तराखंड | ग्लेशियर टूटने की ख़बर पर अफवाह से बचिए, मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | ग्लेशियर टूटने की ख़बर पर अफवाह से बचिए, मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी

उत्तराखंड | ग्लेशियर टूटने की ख़बर पर अफवाह से बचिए, मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा- नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में मैंने एलर्ट जारी कर दिया है। मैं निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के सम्पर्क में हूँ।


जरुर पढ़िए- कोरोना | स्टडी में बड़ा खुलासा- ठीक हो चुके लोगों में मौत और गंभीर बीमारियों का खतरा ज्यादा!

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। खबर है कि चमोली जिले में जोशीमठ के पास भारत-चीन बार्डर के करीब एक ग्लेशियर टूटा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा- नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में मैंने एलर्ट जारी कर दिया है। मैं निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के सम्पर्क में हूँ।


 

तीरथ ने कहा- जिला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाये।

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा-  भारत चीन सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूटने की सूचना सोशल मीडिया  पर वायरल हो रही है। इस संबंध मे बीआरओ कमांडर ने बताया कि ग्लेशियर टूटने की सूचना उन्हें भी प्राप्त हुई है। जानकरी जुटाई जा रही है कि यह घटना किस जगह पर हुई है।खराब मौसम के कारण दूरभाष से भी संपर्क नही हो पा रहा है।टीमों को स्थिति का जायज़ा लेने के लिए रवाना कर दिया गया है।जब तक आधिकारिक पुष्टि नही हो जाती है धैर्य व संयम बनाये रखें व अफवाह फैलाने से बचें।

आपको बता दें कि 7 फरवरी को चमोली ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई थी। उस घटना के बाद 205 लोग लापता बताए गए, वहीं 79 ने अपनी जान गंवा दी थी। उस त्रासदी से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि अब एक और घटना ने सभी को डरा दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे