उत्तराखंड- यहां ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में पसरा मातम, चुनाव स्थगित

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड- यहां ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में पसरा मातम, चुनाव स्थगित

Dead Body


 चमोली( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड से दुखद खबर मिली है। चमोली विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी का निधन हो गया। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार  राजेंद्र सिंह (38 साल) पुत्र नैन सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।  परिजन उन्हें थराली अस्पताल लेे गये। हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया। 

 

उनके निधन की सूचना मिलते ही ब्लॉक चुनाव अधिकारी अश्विनी गौतम ने एक पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। उनके निधन की सूचना मिलते ही ब्लॉक चुनाव अधिकारी अश्विनी गौतम ने एक पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। 

 इसका आदेश जारी कर दिया है।​​​​​​ हालांकि, अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे