भीषण गर्मी होगी छूमंतर, उत्तराखंड के इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

भीषण गर्मी होगी छूमंतर, उत्तराखंड के इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rain

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर के कई राज्यो में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी की गई है। उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लोग मानसून की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गांगेय और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में 2-3 दिन में मानसून पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्से और ईस्ट UP में भी अगले 2-3 दिन में मानसून पहुंच सकता है। 6-7 दिनों में यह पूरे UP को कवर कर लेगा।

उत्तराखंड में भारी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है इसलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़े।

मानसून कहां-कहां पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था।

आगे कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। झारखंड, बिहार, ओडिशा, अंडमान-निकोबार में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड में बारिश होगी। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवा चलेगी। वेस्टर्न उत्तर प्रदेश और जम्मू के इलाकों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे