केदारनाथ यात्रा पर जा रही कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, एक गंभीर घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

केदारनाथ यात्रा पर जा रही कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, एक गंभीर घायल

accident


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया।

 

 

रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास स्थित काला पहाड़ के पास दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

 

 

एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खाई में उतरकर दोनों घायलों को स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एक घायल को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जबकि दूसरे घायल को मौके पर दूसरी एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण एसडीआरएफ के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल बालकृष्ण उर्फ तुषार (22), पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे