उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर रपट गई स्कूटी, महिला की मौत, पति गंभीर घायल
चम्पावत (उत्तराखंड पोस्ट) चम्पावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा वैला गांव के पास हुआ, जहां खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई।
वैला गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार शाम करीब 6:10 बजे हुआ। मछियाड़ निवासी रहीश (35) अपनी पत्नी मंजू देवी (30) के साथ स्कूटी से खटोली से मछियाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वैला गांव के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई।
हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी पर पीछे बैठी मंजू देवी पत्नी रहीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहे रहीश भंडारी पुत्र बद्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पति अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल रहीश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं प्रशासन ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
हादसे के कारणों की जांच
फिलहाल स्कूटी के अनियंत्रित होकर रपटने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







