उत्तराखंड | घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, घर में कोहराम

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। जाजा मामला चंपावत का है यहां एक बार फिर से गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। जाजा मामला चंपावत का है यहां एक बार फिर से गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबहकरीब 9 बजे ग्राम ढकना बडोला की महिलाएं एकहथिया नौला के समीप स्थित जंगल में घास लेने गई थीं। दोपहर को गुलदार ने ढकना निवासी रमेश सिंह नरियाल की पत्नी मीना देवी (35) को घसीटते हुए ले गया।
जिसके बाद अन्य महिलाओं में चीख पुकार मच गई। उसी जंगल में एक गडरिया भेडो के साथ रुका था। महिलाओं की चीख सुनकर गडरिया व आसपास मौजूद लोग उस ओर भागे। गडरिये के कुत्तों के भोंकने और लोगों का शोरगुल करने से गुलदार महिला को छोड कर भाग गया गांव के लोगों को गुलदार के हमले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। वहीं वन विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना पर रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जंगल में महिला का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे