उत्तराखंड को बड़ी सौगात, 2200 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड को बड़ी सौगात, 2200 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास

Dhami Gadkari

टनकपुर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय नितिन गडकरी के साथ टनकपुर (चम्पावत) में ₹2200 करोड़ से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखण्ड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुगम यातायात की सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे।

धामी ने कहा- निश्चित तौर पर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को द्रुत गति प्रदान करने में भी यह परियोजनाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे