उत्तराखंड – यहां होली खेलने गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड – यहां होली खेलने गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Dead Body


चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट)  चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पाटी ब्लॉक के मंगललेख में होली खेलने गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक का शव सल्यानी नामक स्थान पर पड़ा मिला। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पान सिंह विष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट मंगलवार रात गांव में होली खेलने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रवा से पाटी तक वाहन चलाने वाले पान सिंह के मामा चंदन सिंह को बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव रास्ते में पड़ा दिखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। शव उनके भांजे पान सिंह का था।

 

उन्होंने तुरंत ने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पान सिंह के सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं । परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे